ए, के, सिंह संवाददात जनपद औरैया

फफूंद (औरैया)थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक को दो दिनों से बुखार आ रहा था। बीती रात्रि बुखार तेज आने पर परिजन प्राइवेट अस्पताल में लेकर गये जहा पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुरवा निवासी मुनेश यादव का 24 वर्षीय पुत्र सोनू यादव अपने दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। 2015 में बीटीसी की थी। घर मे रहकर अपने पिता के साथ मे खेती किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार को सोनू को बुखार आगया सोनू ने कही से प्राइवेट अस्पताल से दवा लेली जिससे बुखार उतर गया। शनिवार को सोनू को तेज बुखार आया सोनू घर मे ही लेटा रहा परिजन को जब जानकारी हुई तो सोनू के परिजन अस्पताल में लेकर गये जहा पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की खबर आते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। तथा गांव में जानकारी होते ही शोक की लहर दौड़ गई। गांव के लोगो ने बताया कि सोनू बहुत ही मिलन सार युवक था। हर किसी के सुख दुख में हमेशा साथ रहता था। सोनू की शादी नही हुई थी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *