ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

कभी भी हो सकता बड़ा हादसा।

औरैया,कंचौसी दिबियापुर ब्रह्देव मंदिर जमौली मार्ग रोड के बीच ब्रम्ह देव मार्ग पर महीनो से छोटे-बडे़ वाहन निकलने से जान लेवा बने गढ्ढे वाहन व पैदल यात्रीयों के लिए मुसीबत बने हुए हैं| जो बरसात के मौसम में और दुखदायी हो जाते हैं, जब सकरे पुराने रोड के किनारे से निकल रहे पैदल लोगों को कीचड़ युक्त पानी से छिटकाते हुये वाहन निकल जाते है। सभी तरह के वाहनों का आना-जाना हर समय बना रहता है। मंदिर पर दर्शन के लिए आने-जाने वाले लोगों को परेशानी और मंदिर पर साल में दो बार मेला भी लगता है| लेकिन नहर विभाग व पी. डब्ल्यू. डी. विभाग ने सड़क को ठीक करने की जरूरत नहीं समझी। लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों से मार्ग की मरम्मत कराये जाने की मांग की है

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *