ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

फफूंद(औरैयाक्षेत्र में सरकारी जमीनों पर लगे पेड़ों को काटने वाले लकड़ी ठेकेदार सक्रीय हो उठे हैं ठेकेदार ने शनिवार को रजवाह के टेल क्षेत्र पर लगे एक बबूल के पेड़ को काट दिया जानकारी पर रजवाह अध्यक्ष ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
फफूंद थाने में पुलिस को तहरीर देते हुए रजवाह फफूंद के अध्यक्ष गिरधर भक्त मिश्र ने बताया कि रजवाह फफूंद के टेल क्षेत्र में तुर्किपुर स्कूल के पास लगा सरकारी बबूल का पेड़ गांव बरौआ निवासी एक युवक ने अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ मिलकर काट दिया है जिससे सरकारी संपत्ति की चोरी की गई है उन्होंने तहरीर में नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *