प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार यादव एवं मंत्री ब्रजपाल सिंह भदौरिया के नेतृत्व में प्राथमिक शिक्षकों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद शिक्षक नेताओ ने अपना मांग पत्र कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को सौपा। प्राथमिक शिक्षकों ने दिये गए मांग पत्र में पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग के साथ प्रदेश के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की मांग की है। मांग पत्र में कहा गया है कि एक दिसंबर 2008 के बाद पदोन्नति प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय, सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय को 17140 न्यूनतम वेतन मान व प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय को 18150 न्यूनतम वेतनमान का शासनादेश जारी किया जाये।
मृतक आश्रितों को नियुक्ति प्रदान की जाये व मृतक आश्रित नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को योग्यता अनुसार उच्चीकृत पद पर समायोजित किया जाये। प्रदेश के शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों को शिक्षक के पद पर समायोजित किया जाये। प्रदेश के शिक्षकों का आकांक्षी जनपदों से अंतर्जनपदीय स्थानांतरण जनपद के अंदर एवं शिक्षक की पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ किया जाये।
धरने में डॉ आशीष राजपूत, रामेंद्र पाल, सतेंद्र यादव, सुदेश कुमार, सत्यपाल राजपूत, अवध नरायन, प्रदीप कटियार, शेर सिंह, आलोक यादव, सुनील वर्मा, सौरभ सिंह, रमाकांत पाल, रामऔतार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *