अरूण दुबे भरथना

नगर पालिका परिषद भरथना कार्यालय में सफाई कर्मी स्व0 राजेश कुमार की पत्नी सीता देवी को सफाई कर्मचारी के पद पर मृतक आश्रित के रूप में पालिका अध्यक्ष हाकिम सिंह व अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल द्वारा संयुक्त रुप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया l

इस दौरान अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल ने यह बताया कि सीता देवी के पति स्वर्गीय राजेश कुमार नगर पालिका परिषद भरथना में नियमित सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे उनकी आकस्मिक मृत्यु सेवाकाल के दौरान 29 जुलाई 2021 को हो गई थी l पालिका द्वारा सीता देवी को पूर्ण सहयोग किया गया और उनके आवश्यक अभिलेखों को तत्परता से तैयार कराया गया और मात्र 2 महीने बाद उन्हें सफाई कर्मचारी के पद का नियुक्ति पत्र दिया गया है।

इस दौरान प्रधान लिपिक अरविंद कुमार यादव सभासद निहालउद्दीन, अली मुरसान, पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह भदोरिया उपस्थित रहे l सीता देवी  द्वारा नियुक्ति पत्र पाने पर अपने उच्च अधिकारियों को धन्यवाद दिया गया और यह बताया कि उनके दो पुत्रियां व दो पुत्र है, जिनकी देखरेख की जिम्मेदारी उनकी है नौकरी मिलने से उन्हें बहुत खुशी है वह अपना कार्य जिम्मेदारी से करेंगी l

फ़ोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *