बिग बॉस 13 के विजेता और टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन के बाद से उनके फैंस दुखी है. खासतौर से वो पंजाबी सिंगर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को लेकर चिंतित हैं. हाल ही अभिनेता कुशल टंडन (Kushal Tandon) ने सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज के लिए दिल को छू लेने वाली बात कही है.

शहनाज और सिद्धार्थ की मुलाकात बिग बॉस 13 में हुई थी. इस शो में ही दोनों के बीच में काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी. दोनों अक्सर एकसाथ वक्त बिताते दिखते थे. लोगो ने सिडनाज की जोड़ी को खूब प्यार किया. बिग बॉस के बाद भी उन्होने अपनी दोस्ती को आगे बढ़ाया. खबरों की माने तो सिद्धार्थ और शहनाज इसी साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे थे.

हाल ही में खबर आई थी कि वो अपनी आने वाली फिल्म हौसला रख के एक बचे हुए गाने की शूटिंग के लिए भी तैयार हो गई हैं. ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है. हौसला रख में शहनाज के अलावा अभिनेता दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *