टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने अपने बेटे निरवैर की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है. किश्वर और सुयश दोनों ने एक प्यारे वीडियो को शेयर कर निर्वैर का चेहरा दिखाया.

वीडियो की शुरुआत में एक क्यूट सा टॉय दिखाई देता है. जिसके बाद चुटकी बजते हीं निरवैर दिखाई देते हैं. सिर पर ग्रे कलर की क्यूट की पगड़ी के साथ है वो इतने प्यारे लग रहे हैं कि कोई भी उनको देखता रह जाएगा.

निरवैर की पहली झलक दिखाते हुए इस वीडियो के साथ दोनों के कैप्शन में लिखा, ‘ 1…2…3…रिवील…निरवैर राय… कहा था ना. जब भी होगा ऐसा होगा.. ब्रह्मांड ने सुन ली’

निरवैर की पहली झलक की ये वीडियो काफी पसंद की जा रही हैं. टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने उन्हें बधाईयां दी और बच्चे के लिए प्यार भेजा. एक्ट्रेस गौहर खान ने लिखा, ‘माशाअल्लाह… सदका…बहुत प्यारा है…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *