जसवंतनगर। कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला लुधपुरा स्थित एक कॉलेज में विहार राज्य के पूर्वी चंपारण जिले के लोग परिवार सहित रह कर चिनाई और प्लास्टर का कार्य करते हैं उन लोगों के साथ में रह रहे एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

विवरण के अनुसार विहार राज्य के पूर्वी चंपारण जिले के गाँव नोनिया कचहरी टोला हरसिधी के ठाकुर शाह का26वर्षीय पुत्र अजय शाह अपने भाई मन्टू शाहऔर रिश्तेदारों के साथ कस्वे में रह कर मेहनत मजदूरी करता था भाई के अनुसार तवियत खराब होने के कारण मृतक कार्य करने के लिए नहीं गया था बाकी साथ में रहने वाले लोग अपने अपने काम करने के लिए चले गए थे लेकिन जब हम लोग काम रहे थे उसी दौरान लगभग12बजे के करीब फोन पर सूचना मिली कि अजय शाह ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया है जब तक हम लोग वहाँ पर पहुँचे तब तक अजय की मौत हो चुकी थी जिसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुँचे उपनिरीक्षक आशीष कुमार यादव ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *