अम्बेडकरनगर मत्स्य पालकों ने जिलाधिकारी को अपनी पीड़ा बताते हुए मुख्यमंत्री को सौपा सम्बोधित ज्ञापन। मत्स्य पालको ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि सभी प्रार्थीगण मछुआ समुदाय के अति गरीब व्यक्ति हैं। जिनका मुख्य पेशा केवल मत्स्य पालन है, जो अंबेडकरनगर जिले के विभिन्न ग्राम सभा के निवासी हैं समस्त प्रार्थीगणों को मत्स्य पालन हेतु नीलामी द्वारा पट्टे पर तालाब जिले के समस्त तहसील द्वारा मिला हुआ है। इस वर्ष अति वर्षा हो जाने के कारण समस्त मत्स्य पालकों की मछलियां पानी के साथ बह गई। जिससे मत्स्य पालको का संपूर्ण नुकसान हो गया और मछुआ समुदाय के मत्स्य पालकों को अपने परिवार का पालन पोषण करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मत्स्य पालकों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है, ऐसी स्थिति में मत्स्य पालन को पूर्व से कृषि में सम्मिलित किया गया है जिसके आधार पर कृषि के समस्त आर्थिक सहायता दिलवाया जाना न्याय संगत एवं विधिक है। अतः श्रीमानजी से निवेदन है कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को अपने जरिए मत्स्य पालकों की परेशानियों से अवगत कराते हुए मत्स्य पालकों की वर्तमान वर्ष की लगान माफ करते हुए आर्थिक सहायता दिलवाये जाने की कृपा करें। ज्ञापन सौपने में मुख्य रूप से मत्स्य पालक ऋषि कुमार, रामलहन, रामबदन, विनोद कुमार, रामभवन, रामप्रकाश, राम जगत धुरिया, रामभवन, पप्पू कहार, मनोज कुमार, चिंतामणि, हरिभजन, उदयभान, अरुण कुमार आदि अनेकों मत्स्य पालक मौजूद रहे।

माधव संदेश न्यूज रिपोर्ट
रिपोर्ट शिवम कुुमार अस्थाना

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *