हसनगंज उन्नाव : कोतवाली हसनगंज के गांव लालपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।
सुबह शौच के लिए गए गांव के लोगों को आ रही बदबू के बाद खोजबीन में एक शव मिला जिसकी सूचना कोतवाली हसनगंज में दी गई। लालपुर गांव के ही युवक बबलू (25) जो कि हत्या के मामले में 15 दिन पहले ही जमानत पर छूट गांव आया था और उसके बाद से लापता हो गया।
गांव के लोगो ने बबलू नाम के युवक को पिछले एक सप्ताह से गायब होने की बात कही जब बबलू के घर के लोगो ने चप्पल लोअर से पहचान की । शव काफी दिन का होने से कंकाल का रुप ले चुका है । मृतक के चचेरे भाई ने कोतवाली हसनगंज में गांव के ही युवक पर हत्या की नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
पुरानी रंजिश के चलते हत्या होने की आशंका जताई जा रही है । बीते दिनों 6 जनवरी 2021 को बबलू ने पड़ोस की दुलारी (40) पत्नी बाबूलाल की सिर पर डंडे से वार कर हत्या कर दी थी जिसके चलते वह जेल में बंद था 15 पहले ही गांव आया और उसकी हत्या हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

अर्जून तिवारी उन्नाव संवाददाता

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *