ऊसराहा

ऊसराहार के युवक की हरियाणा के रोहतक में गोली मारकर हत्या कर दी गई यवुक गुणगांव की एक  कंपनी से  सैंपिल लेकर रोहतक जा रहा था हत्यारे युवक की हत्या कर शव कार की पिछली सीट पर डालकर कार को झाड़ियों के किनारे खडा कर फरार हो गए

ऊसराहार थाना क्षेत्र के उदयपुर कला निवासी  सुनील सविता पुत्र शिवरतन सविता पिछले कई सालों से गुणगांव मे एक प्रिटिंग कंपनी के मैनेजर ठाकुर प्रसाद शुक्ला सेक्टर 10/A गुणगांव की कार चलाता था कई सालो से ईमानदारी से काम करने के कारण वह अपने मैनेजर का काफी विश्वसनीय हो गया था बुधवार की दोपहर तीन बजे वह कंपनी की कार HR 26 EN 6964 टोयोटा ग्लांजा पर कंपनी के सैपिंल लेकर रोहतक के लिए निकला था मैनेजर का विश्वसनीय होने के कारण  उसे अकेले ही भेज दिया और रोहतक मे जिस जगह जाना था उसका मोवायल नंवर भी दे दिया दोनो लोगो मे यात्रा के दौरान फोन पर बात भी हुई लेकिन जब तय समय पर वह रोहतक नही पहुचा तो उसने कंपनी के मैनेजर ठाकुर शुक्ला को फोन किया मालिक ने खोजबीन की तो सुनील का मोवायल बंद मिला तो सुनील के गांव उदयपुर मे संपर्क किया पता चला रोहतक जाने के समय एक बार फोन तो आया था उस समय सब ठीक था पूरी रात खोजबीन के दौरान गुरुवार की सुबह चार बजे कार रोहतक के रूपईया चौक

शिवाजी कालौनी थाना क्षेत्र में एक मार्ग पर झाड़ियों के किनारे खडी मिली सुनील का शव पीछे वाली सीट पर पडा था शव मिट्टी से सना हुआ भी था इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सुनील की पहले जमीन पर डालकर हत्या की गई और शव को बाद मे गाडी मे डाल दिया गया गोली सीने के पास सटाकर मारी गई है हत्यारों ने किस मकसद से हत्या की है पुलिस इसकी जांच मे जुटी हुई है क्योंकि सुनील के जेब मे रखे 23 हजार रूपए व पर्स को हत्यारों ने छुआ तक नही  मोवायल को तोड़कर वही डाल दिया गया है घटना की सूचना पर सुनील के पिता शिवरतन सविता उर्फ बब्बा स्वजनों के साथ रोहतक पहुच गए शिवाजी कालौनी पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है शिवरतन सविता ऊसराहार मे एक भट्टे पर मुनीम है उन्होंने बताया उनके दो पुत्रो मे सुनील छोटा था दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी सुनील की एक छह माह की पुत्री है सुनील की मौत की खबर से गांव मे मातम छा गया है

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *