आर्यन खान के ड्रग्स मामले में नाम आने और उनकी कस्टडी बार-बार बढ़ने से जहां खान परिवार की मुश्किलों का अंत नहीं दिख रहा है, वहीं इंड्रस्ट्री से बहुत से लोग आगे आकर उन्हें हिम्मत बंधा रहे हैं. अब ऐसा ही कुछ किया है कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने.

आज गौरी खान का जन्मदिन है. इस मौके पर शाहरुख और गौरी के साथ पारिवारिक संबंध रखने वाली फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की. ये गौरी और शाहरुख की पुरानी तस्वीर है. इसके नीचे फराह ने कैप्शन में लिखा कि, ‘एक मां की हिम्मत की तुलना किसी से नहीं की जा सकती.उन्होंने शाहरुख और गौरी की तस्वीर को शेयर करते हुए इसे गिफ्ट बताया और ये भी कहा कि अब तक का सबसे अच्छा बर्थडे प्रेजेंट है ये.

फराह खान को शाहरुख और गौरी खान के काफी नजदीक माना जाता है. ये पारिवारिक मित्र हैं और फिल्मों के अलावा यानी प्रोफेशनल एंड के साथ ही फराह के शाहरुख के परिवार से पर्सनल एंड पर भी गहरे संबंध हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *