टीवी के सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम नट्टू काका यानी घनश्याम नायक  का 3 अक्टूबर को निधन हो गया. एक एक्टर होने के साथ-साथ वो डांसर भी थे. उन्होंने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को एक फिल्म में डांस भी सिखाया था.

बहुत कम लोग जानते होंगे कि घनश्याम नायक को एक्टिंग के साथ-साथ डांस की भी अच्छी समझ थी. उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को भी डांस सिखाया था. ऐश्वर्या उन्हें अपना गुरु मानती थीं और पैर छूकर आशीर्वाद लेती थीं.

एक बार घनश्याम ने ऐश्वर्या से जुड़ी अपनी यादों को शेयर करते हुए कहा था कि वो बहुत मिलनसार थीं, उनका सम्मान करती थीं. वो उन दिनों इंडस्ट्री में नई थी इसलिए उन्होंने ऐश्वर्या की मदद की. वो अक्सर उन्हें आदर देते हुए उनके पैर छू लिया करती थीं.

घनश्याम नायक ने तारक मेहता के अलावा, खिचड़ी, साराभाई वर्सेस साराभाई जैसे पॉपलुर सीरियल में काम कर चुके थे. वो काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. नट्टू काका के किरदार से उन्होंने फैंस को खूब हंसाया. अपने फैंस के दिल में वो गहरी छाप छोड़ कर गए हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *