सुबोध पाठक

जसवन्तनगर।क्षेत्र के गाँव धरवार के रहने वाले सुम्मेर सिंह शंखवार का 40वर्षीय पुत्र गम्भीर सिंह शंखवार ने बीती रात जहरीला पदार्थ खा लिया जिसकीइलाज के दौरान मौत हो गई।

विवरण के अनुसार मृतक बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करके अपनी गुजर-बसर करता था वह छह भाइयों मैं पांचवें नंबर का था उसका अपनी पत्नी से विवाद के चलते तलाक हो चुका था उसके कोई संतान नही थी जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था घटना से 1 दिन पूर्व ही वह अपने गांव धरवार वापस आया था और ग्रामीणों के अनुसार घर आने से पहले ही वह नशे जैसी हालत में लग रहा था और अपने माता-पिता से वहस करते हुए गुरुवार की रात को लगभग 9:00 बजे उसने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया जिसकी जानकारी होने पर परिवारी जन उसे लेकर सीएचसी जसवंतनगर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल इटावा भेज दिया वहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए सैंफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
फोटो:-रोते बिलखते परिजन व मृतक का फाइल फोटो।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *