जसवंतनगर।  बढ़पुरा ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत  का सेक्रेटरी आज अपने भाई समेत  ट्रैक्टर की टक्कर से  गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिस बाइक से दोनों जा रहे थे, वह बाइक चकनाचूर हो गयी। घायलों को मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव इलाज के लिए ले जाया गया है।

प्राप्त विवरण के अनुसार बढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अधिकारी भानुप्रताप यादव (34 वर्ष) पुत्र नेम सिंह हाल निवास जसवंतनगर, मूल निवास ग्राम नगला भगवंत ,अपने भाई शिवप्रताप सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर अपने खेत देखने खेड़ा बुजुर्ग जाने वाली सड़क पर जा रहे थे।

इसी दौरान सामने की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को रौंद डाला। बाइक ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गयी और दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं हैं।

मौके पर  पहुंचे परिजन दोनों को  आगरा के एक निजी हॉस्पिटल में ले गए ,जहां से उन्हें दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल रिफर कर दिया गया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *