बृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ
नवीन पांडेय
कुसमरा। चौकी क्षेत्र के ग्राम अलीपुर कैशौपुर में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सुबह ग्रामीणों द्वारा शौच क्रिया के लिए खेतों की तरफ जाते बक्त वृद्ध का शव पेड़ पर लटकता देख परिजनों को सूचना दी गयी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजबाया।
शनिवार की सुबह अलीपुर निवासी पुत्तुलाल पुत्र श्रीकृष्ण बाथम उम्र लगभग 65 वर्ष का शव गांव के बाहर खेतों में आम के पेड़ पर लटकता दिखा। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा। परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व पड़ोस गांव की एक महिला ने मृतक के ऊपर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। परिजनों का आरोप है कि महिला के गांव व घर के कुछ लोग उसे दो दिन पहले घर से बुला ले गए थे। मृतक दो दिन से घर से लापता था। उन्होंने वृद्ध की हत्या का आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गयी थी।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *