बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने प्रेग्नेंसी ब्रेक के अब काम पर वापस लौट आई हैं. हाल ही में उन्होंने फैन्स के साथ अपने काम की कुछ तस्वीरें शेयर की है.जिसमें वो एक वॉल पर पेंटिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं.

अनुष्का ने सेट से तीन तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. तस्वीरों में वो अपनी टीम के साथ साझा एक वॉल को खूबसूरती के साथ पेंट कर रही हैं. इन तस्वीरों के कैप्शन में अनुष्का ने लिखा कि, ‘पैकअप’, जब आप ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कोई भी पैकअप को लेकर अपना विचार न बदले. बता दें कि अनुष्का अपनी शूटिंग में बिजी है और उनके पति विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के लिए दुबई में हैं.

अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान अनुष्का ने काम के बारे में बात करते हुए एक प्रमुख दैनिक को बताया था, “मैं अपने बच्चे को जन्म देने के बाद अपने शूट पर वापस आ जाऊंगी, और घर पर एक ऐसा रूटीन तय करूंगी जो ये सुनिश्चित करेगा है कि मैं अपने बच्चे, घर और काम में संतुलन बना सकूं. औऱ मैं जब तक जिंदा हूं, तब तक काम करती रहूंगी क्योंकि अभिनय से मुझे सचमुच खुशी मिलती है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *