हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा रेखा (Rekha) आज अपना 67वां बर्थडे मना रही हैं. इस खास दिन पर उनकी फैन और बॉलीवुड की बेबाक क्वीन कंगना रनौत (Kangana ranaut) ने उन्हें बहुत ही खास अंदाज में बधाई दी हैं.

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेखा के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, “मेरी गॉडमदर प्रिय रेखा जी को जन्मदिन की बधाई…अनुग्रह, शान और सुंदरता की प्रतिमूर्ति.” बता दें कि ये थ्रोबैक तस्वीर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के रिसेप्शन की है जहां कंगना रेखा के साथ तस्वीरों के लिए पोज देते हुए नजर आई थीं.

एक तरफ जहां कंगना रेखा को अपनी ‘गॉडमादर’ कहती हैं, वहीं रेखा ने भी मराठी तारका अवॉर्ड्स में कहा था कि अगर उनकी बेटी होती, तो वो बिल्कुल कंगना की तरह ही होतीं. कंगना ने कार्यक्रम में रेखा को एक स्पेशल अवार्ड भी दिया था.

इतना ही नहीं कंगना ने एक लीडिंग डेली से बात करते हुए कहा था कि, ‘रात के 3 बजे रेखा जी अवॉर्ड और फूल लेकर मेरे घर आई थीं. क्या ये आश्चर्यजनक नहीं है? क्या ये अब तक की सबसे आश्चर्यजनक बात नहीं है? मेरा मतलब है, मैं ऐसा थी, ‘ये क्या है?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *