पंजाब के अमृतसर जिले में राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज हुनर सिंह ने  अपनी राइफल से खुद को गोली मार ली. मौके पर ही उसकी मौत (Death) हो गई. घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) करवा दिया है.

चोट से वह काफी उबर चुका था. लेकिन दर्द को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान था.हुनर के पिता भूपिंदर सिंह कानूनगो के पद से रिटायर हो चुके हैं और उसकी माता अध्यापिका के पद से रिटायर हो चुकी हैं.

उन्होंने बताया कि तीन महीने पहले हुनर सिंह के हाथ पर चोट लग गई थी. हालांकि चोट से वह काफी उबर चुका था, लेकिन दर्द को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान था.

घटना के बारे में पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर स्वजनों को सौंप दिया. एएसआइ कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की जाच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *