उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 से पहले सियासी भूचाल भी शुरू हो गया है। कांग्रेस को कई झटके लगने के बाद आज भाजपा को भी झटका लग सकता है।  कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य सहित संजीव आर्य व रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ नई दिल्ली में आज कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।

कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर इस घटनाक्रम के संकेत देने शुरू कर दिए हैं। राष्ट्रीय महामंत्री-संगठन केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की मौजूदगी में प्रस्तावित प्रेस कांफ्रेस में इसका विधिवत ऐलान होगा।

विगत दिनों पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा का दामन लिया था। राजकुमार 2007 में सहसपुर सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे। 2012 में निर्दलीय चुनाव लड़े लेकिन उनको हार का मुंह देखना पड़ा था।

आपको बता दें कि इससे पहले उक्रांद नेता व धनौल्टी विधायक प्रीतम पंवार भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उत्तराखंड में एक निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल हो गए। टिहरी जिले की विधानसभा धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार बुधवार को दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *