जसवन्तनगर।विश्व विख्यात यूनेस्को की धरोहर जसवन्तनगर की रामलीला में निरीक्षण करने पहुँचेएसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना जसवंतनगर क्षेत्र में ऐतिहासिक रामलीला परिसर का सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया इस दौरान ड्यूटी में लगे सभी पुलिस कर्मियों द्वारा मुस्तैदी एवं सतर्कता से ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत रामलीला के दौरान लगने वाले मेले में महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात करते हुए महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया गया । इसके उपरांत रामलीला समिति के प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू, मंत्री हीरालाल गुप्ता,संयोजक ठा0 अजेन्द्र सिंह गौर और राजीव माथुर,केपी सिंह भदौरियाके द्वारा एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह,क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह व निरीक्षक सुधीर सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *