Saturday , October 19 2024

शिवपाल परिवर्तन रथ लेकर पहुंचे अपनी कर्म भूमि

जसवंतनगर।प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि वह धर्मयुद्ध के मैदान में परिवर्तन रथ लेकर निकले हैं। वायदा खोरों, भ्रस्टाचारियों, किसान-नौजवान विरोधियों का सर्वनाश कर व भाजपा जैसी देशतोड़क पार्टी को सत्ताच्युत करके ही अब चैन से बैठेंगे।

वृन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर के  दर्शन करके परिवर्तन रथ पर सवार होकर शिवपाल सिंह अपने पुत्र आदित्य यादव अंकुर के साथ मथुरा , आगरा, शिकोहाबाद, सिरसागंज होते हजारों प्रसपाइयों संग बीती रात अपनी कर्म स्थली जसवंतनगर में पहुंचे और उमड़े जनसैलाव को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने  कहा कि उन्होंने कृष्ण की जन्म स्थली मथुरा वृन्दावन से परिवर्तन यात्रा शुरू की है। कृष्ण उनके प्रेरक हैं, उनकी आराधना, प्रार्थना मेरा सम्बल है। उन्होंने ही महाभारत में पांडवों-कौरवों के युद्ध मे धर्म के वाहक पांडवों का सारथी बनकर उनकी विजय  प्रशस्त की थी।वह इस रथ पर सवार होकर पूरे प्रदेश के हर जिले में जाएँगे और अंत मे अयोध्या में रामलला की ड्योढ़ी पर जाकर इस यात्रा का समापन करेंगे। कृष्ण  और राम दोनों की शक्ति से 2022 के इलेक्सन में वह भाजपा को  सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे।

शिवपाल सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते कहा कि इस पार्टी ने सत्ता में आने पर किसानों, नौजवानों की तकदीर बदलने का वादा किया था। देश प्रदेश के हर हिस्से में विकास का वादा किया था। मगर देश को तबाही के मुहाने पर खड़ा करते केवल  और केवल 5 पूँजीपतियों व अपने मित्र उद्योगपतियों का विकास किया। किसानों को बर्बाद कर दिया। नौकरी देने का वादा छलावा साबित हुआ। थाने, तहसील, सरकारी कार्यालय भ्रष्टाचार के अड्डे बना दिये। देश को हिन्दू-मुसलमान के रूप में बांटने के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया। मंहगाई को दिन दूनी गति से बढ़ने दिया।

आज बिजली, डीजल, पेट्रोल, गैस, घरेलू उपयोग के समान, किसानों की खाद बीज सब कई गुना महंगे हो गए। मंहगाई  चरम पर होने से देश तबाह और जनता को कराहने पर इस जनविरोधी पार्टी ने छोड़ दिया। भस्टाचार में अधिकारी आकंठ डूब गए। ऑफिसों में लूट मची है। जनता त्राहि त्राहि कर रही। चोरी ,नकबजनी हत्या, अपहरण, लूट ने पूरे प्रदेश मे  हाहाकार मचा रखा है। थानों में लोगों की एफआईआर तक नही होती और कानून राज का बखान योगी सरकार कर रही।निर्दोषों को मुठभेड़ों के नाम पर मारा जा रहा।

बिजली दे नही पा रहे।वसूली और कटिया, चोरी के नाम पर मुकदमे  दर्ज किये जा रहे।

पूरे प्रदेश में लोगों को कोरोना, डेंगू आदि के कारण ऑक्सीजन व खून के नाम पर तड़प तड़प कर मरने दिया गया। अस्पतालों में लोग भर्ती नही किये गए, जो भर्ती किये वो ठीक करना तो दूर उनकी लाशें गायब कर दी गयी। अल्पसंख्यकों को देश से भागने के लिए मजबूर कर दिया गया है। भाजपा ने देश को हिटलरशाही से भी खतरनाक  रास्ते पर ला खड़ा किया है।

उन्होंने कहा कि राम के नाम पर सत्ता में आने वाली भाजपा रावण राज लायी है। राम-कृष्ण और देश की  गंगा जमुनी संस्कृति को छिन्न भिन्न करने वाली भाजपा को 2022 में जनता को उखाड़ फेंकना है। हमारी जब सरकार थी, तब लोग खुशहाल थे , कानून और विकास का राज था।

उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में लोग तन मन धन से हमारे इस धर्मयुद्द मे साथ दें। हमें एक  वोट के साथ एक एक बड़ा वाला नोट भी दें, ताकि हमारा ये रथ दौड़ता रहे और भाजपा के ताबूत में अंतिम कील ठोंक कर ही रुके।

उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के साथ अभी भी समझौते की आश है। हम साथ लड़ेंगे तो अन्य छोटे  और गैर साम्प्रदायिक दलों के बल पर एतीहसिक विजय के साथ सत्ता में लौटेंगे। आतंक, भ्र्ष्टाचारमुक्त, कानून और खुशहाली का राज कायम होगा और हमारे द्वारा शुरू उत्तर प्रदेश का विकास पटरी पर लौटेगा।

शिवपाल सिंह यादव जब जसवंतनगर हाइवे चौराहा पर रथ से पहुंचे ढोल नगाड़ों, बेंड बाजों और आतिशबाजी से स्वागत किया गया।

उनके संग पधारे आदित्य यादव अंकुर, पूर्व सांसद  रघुराज सिंह शाक्य, प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी, प्रो ब्रजेश चंद्र यादव, अनुज मोंटी यादव, प्रो अरविन्द्र यादव,महावीर सिंह यादव, सुमन गुप्ता, सीमा यादव , रामनरेश मिनी  साथ थे। रात साढ़े आठ बजे पहुंचे शिवपाल के परिवर्तन रथ को लेकर हाइवे पर एक घण्टे तक भीड़ के कारण जाम बना रहा।

फोटो-परिवर्तन रथ से पधारने पर जसवंतनगर में संबोधित करते प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव

———

स्नातक डिग्री पास करने वालों के खाते में देंगे पांच लाख रुपया

———————-

*300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी

*प्रत्येक परिवार की एक लड़की और लड़के को सरकारी नौकरी

*बिजली चोरी की एफआईआर         खत्म की जायेगीं

*रिश्वत की राशियां अफसरों से वसूलेंगे

————–

जसवंतनगर।अपनी कर्म स्थली जसवंतनगर परिवर्तन रथ से पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम समाजवादी जो वादा करते ,उसे पूरा करते हैं। आदरणीय लोहिया जी, नेता जी मुलायम सिंह यादव ने  हमे सिखाया है कि जो घोषणा पत्र में लिखो, उसे सत्ता में आने पर पूरा करो। कथनी करनी में भेद न करो।

इसलिए मैं आज घोषणा करता हूँ कि प्रसपा की सरकार 2022 में यदि बनती है। तो हम हर परिवार के एक लड़के और एक लड़की को सरकारी नौकरी देंगे।

यदि  किसी ग्रेजुएशन डिग्री पास करने वाले को नौकरी नही दे सके तो ,उसे डिग्री मिलने के साथ ही हमारी सरकार 5 लाख रुपये उसके खाते में भेज देगी।

हर गरीब, किसान, बेरोजगार के परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। भाजपा राज में कटिया , बिजली चोरी आदि को लेकर दर्ज किये गए सभी मुकद्दमे खत्म करके उनसे वसूली गयी जुर्माना की राशि मय ब्याज वापस कराएंगे।

लोग नोट करके रखें थानों, तहसीलों, अन्य दफ्तरों में उनसे वसूली गयी रिश्वत की राशि को,उस अफसर को नौकरी से निकालकर उससे मय  ब्याज वापस करवाएंगे।

किसानों को मुफ्त पानी, बिजली, सस्ती खाद बीज  लाभकारी मूल्य देंगे। उन्होंने कहा कि भ्रस्टाचार मुक्त  और विकासोन्मुख उत्तर प्रदेश में जाति-धर्म के नाम पर कोई राजनीति नही होगी । विकास की नई पट कथा लिखकर उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाएंगे। कार्यक्रम में शिवपाल  ने नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष सुनील कुमार जोली, मंच संचालक  राजीव यादव, उपाध्यक्ष पार्टी मोहम्मद अहसान आदि की भूरि भूरि प्रशंशा की और कहा कि इन जवान्जों ने विपरीत परिस्थितियों में भी आज का मेरा आगमन भव्य बनाया है।

———-

शिवपाल के स्वागत के सारे रिकॉर्ड टूटे,तलवारें, गदा भेंट

जसवंतनगर(इटावा)।प्रदेश सरकार में कई बार मंत्री बने, यहां से अनेक बार विधायक का चुनाव लड़ा व जीता, विपक्ष के नेता और सपा के प्रदेश अध्यक्ष बनकर आये, मगर परिवर्तन यात्रा लेकर जब प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बीती रात नगर में आये में आये ,तो उनके स्वागत के सारे रिकार्ड टूट गए।

लोगों में होड़ थी। कम से कम 40-50 पगड़ियां कार्यकर्ताओं ने उन्हें और उनके बेटे आदित्य यादव को पहनाईं।कई चांदी के  मुकुट और तलवारें भेंट की गईं। कई पीतल के गदा व प्रतीक चिन्ह भी उपहार में दिये गए।

चौ सुघर सिंह इंस्टिट्यूट की तरफ से प्रो ब्रजेश चन्द्र यादव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज  मोंटी यादव ने जब मंच पर शिवपाल को प्रतीक चिन्हों से नवाजा गया तो जोरदार नारे गूंजे।

पालिका अध्यक्ष सुनील जोली द्वारा भी अपने नेता को स्वागत और इंतजामात से गदगद किया।अजेंद्र सिंह गौर, राहुल गुप्ता,विनोद यादव, सोनू यादव,  राजीव यादव, मो अहसान, अनिल प्रताप सिंह यादव,मोना यादव मो जहीर, बबलू शाक्य ने भी 51 किलो वजनी मालाओं से शिवपाल  और आदित्य की अगवानी की। विनय पांडेय, गोपाल गुप्ता, कृष्णा यादव, ऋषिकांत चतुर्वेदी। प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव वीरपाल सिंह ने अपने ओजस्वी भाषणों से  भीड़ को उत्साहित किया।

——