देशभर में दशहरे की खूब रौनक है। इस साल 15 अक्टूबर को दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है. कोरोना महामारी के बीच मनाए जा रहे दशहरे के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. दिल्ली, लखनऊ, कानपुर समेत कई शहरों में देशभर में विजयादशमी और दशहरे की धूम है।

देश की राजधानी दिल्ली में रावण दहन का कार्यक्रम शाम छह बजे रखा गया है, जबकि लखनऊ में यह समय रात आठ बजे है. वहीं, कानपुर में नौ बजे का समय तय किया गया है। वहीं, मुंबई में इस बार कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं आयोजित किया जाएगा।  अहमदाबाद में भी सार्वजनिक स्थल पर रावण दहन करने की अनुमति नहीं है।

बिहार की राजधानी पटना में कालिदास रंगालय में रावण वध का समय शाम 4: 30 से 5:30 के बीच रखा गया है। रावण की ऊंचाई इस बार 15 फीट ही है। यह पहले 50 फीट से ऊंचा होता था,

दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर लंका पर विजय हासिल की थी, इसलिए भी इस पर्व को विजयादशमी कहा जाता है। । मां भगवती की विजया स्वरूप होने पर भी इसे विजयादशमी कहा जाता है। हिन्दुओं का यह प्रमुख त्योहार असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में भी मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *