एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ाइन दिनों अपनी स्पाई सीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel) की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। इस सीरीज के शूट के लिए पीसी स्पेन में हैं, जहां वो अक्सर अपना मी-टाइम निकालकर मस्ती करती देखी जाती हैं। इसी कड़ी में अपनी लेटेस्ट मस्ती भरी तस्वीरों और वीडियोज  को साझा कर जंगली बिल्ली ने फैंस को बड़ी विजुअल ट्रीट दी है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 तस्वीरों और वीडियोज की एक सीरीज साझा की है। जिसमें वो गहरे समुद्र के बीच मछलियों संग जलपरी बनी नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ निक जोनस (Nick Jonas) के भाई फ्रैंकलिन जोनस भी थे। मछलियों की दुनिया में पीसी का मस्ती भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

प्रियंका चोपड़ा का ये पोस्ट फैंस को फैशनेट करने के साथ ही काफी पसंद आ रहा है। इसी का नतीजा है कि अबतक इसे इंस्टाग्राम वर्ल्ड में 6 लाख 58 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

प्रियंका चोपड़ा के स्कूबा डाइविंग वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,’वाह! भगवान आपको खूब शक्ति दें।’ दूसरे ने लिखा,’आपके वाइल्ड साइड को सलाम।’ वहीं, एक अन्य लिखते हैं,’आप बचपन से ही मेरी फेवरेट हैं।’ ऐसे ही बाकी फैंस भी एक्ट्रेस और व्यू की तारीफ करते हुए हार्ट और फायर वाले इमोजी ड्रॉप करते नजर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *