*ये क्या थाने से ही चोरी हो गया 25 लाख का कैस

*माधव संदेश/पंकज शाक्य*

*आगरा-* ताजनगरी आगरा में यूपी पुलिस ने अपने सभी दावों की पोल खोलकर रख दी है. अपराधियों के खिलाफ एक्शन की बात करने वाली यूपी पुलिस खुद के थानों की हिफाजत नहीं कर पा रही है. आगरा के थाने के माल खाने से 25 लाख रुपए कैश चोरी हो गए और पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी. जब इसकी जानकारी आला अधिकारियों को हुई तो उनके होश उड़ गए.
दरअसल, आगरा के जगदीशपुरा थाने में तैनात हेडमोहर्रिर सुबह के वक्त जब माल खाने पहुंचा तो उसको कुछ अंदेशा हुआ. इसीअंदेशे को दूर करने के लिए जब उसने माल खाने की जांच पड़ताल की तो पता चला कि माल खाने से 25 लाख रुपए कैश गायब हो गए हैं. जैसे ही कैश गायब होने की खबर पुलिस के आला अधिकारियों की लगी तो पुलिस के तमाम आला अधिकारी थाने जा धमके. जानकारी यह भी मिली थी कि माल खाने से कई असलाह भी गायब हुए हैं, लेकिन पुलिस के अधिकारियों ने यह बात साफ कर दी कि माल खाने से सिर्फ 25 लाख रुपए ही चोरी हुआ है, जो एक केस के मामले में जब्त किए गए थे. फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है कि थाने के अंदर से 25 लाख रुपए कैश कैसे गायब हुए हैं?

*एडीजी ने कहा बड़ी लापरवाही*

इस बीच आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने कहा कि यह बड़ी लापरवाही है. लिहाजा थाना प्रभारी अनूप तिवारी को सस्पेंड किया गया है. इसके अलावा हेडमोहर्रिर मौर्य और एक सब इंस्पेक्टर को भी सस्पेंड किया गया है. एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि 3 सिपाही भी सस्पेंड किए गए हैं, जो इस लापरवाही की जद में आ रहे थे.

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *