जसवंतनगर/। विचित्र बुखार या ड़ेंगू ने एक 19 वर्षीय किशोर जान ली। परिजनों ने मौत का कारण डेंगू बुखार बताया है।
कुंजपुर गांव के रहने वाले स्व0 दिनेश चन्द्र सविता का 19 वर्षीय पुत्र शिवम सविता पिछले कई दिनों से विचित्र बुखार से परेशान था। परिजन उसे स्थानीय चिकित्सकों से उपचार कराते रहे, जब उसे देखने के लिए उसके रिश्तेदार आये तो वो लोग अपने साथ फिरोजाबाद इलाज कराने के लिए ले गए जब फिरोजाबाद के डॉक्टरों ने मना कर दिया तो इलाज हेतु आगरा में भर्ती कराया जहाँ इलाज दौरान अचानक से पेट दर्द हुआ जहाँ उसकी मौत हो गई।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *