संजय श्रीवास्तव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के महानगर की बैठक बक्शीपुर स्थित नसीराबाद कैंप कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद हाजी तहव्वर हुसैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान प्रसपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव विजय प्रताप सिंह मौजूद रहे।

बैठक में वक्ताओं ने आगामी 11 नवंबर को शिवपाल सिंह यादव के सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा के गोरखपुर में एतिहासिक स्वागत की रणनीति बनायी गयी। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रसपा का संगठन अपने सामर्थ्य के मुताबिक मजबूत है। लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव विजय प्रताप सिंह ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव का भव्य स्वागत किया जाएगा। बैठक को धर्मदेव यादव, सोनू यादव, दिग्विजयनाथ यादव एवं जयशंकर पांडेय ने सम्बोधित किया। बैठक में बच्छ लाल, शान मुहम्मद, अख्तर अली, इकराम हुसैन मुहम्मद अफसर भोनू अल्तमश अंसारी गप्पू भाई, शमीम, मनोज शुक्ला एवं मनीष कुमार मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *