यूपी समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बीजेपी के दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक चल रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं.

बैठक में संगठन महामंत्री बीएल संतोष, यूपी बीजेपी प्रभारी राधामोहन सिंह, रमन सिंह, वसुंधरा राजे सिंधिया, रघुवर दास, महासचिव एवं पंजाब उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत गौतम, जम्मू-कश्मीर प्रभारी तरूण चुग, गोवा प्रभारी सीटी रवि मौजूद हैं.

बैठक में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक देशभर में जो सेवा एवं समर्पण अभियान चलाया गया था उस पर भी चर्चा होगी. इसके लिए सभी नेताओं को इस अभियान की उपलब्धियों से जुड़े रिपोर्ट कार्ड को लेकर आने को कहा गया है.

कोरोना के टीके के 100 करोड़ वें डोज को लेकर प्रोग्राम के अलावा आगामी पांच राज्यों की चुनावी रणनीति पर भी चर्चा होगी. इस बात की भी संभावना है कि बैठक के अंत में प्रधानमंत्री का संबोधन हो. हालांकि पीएमओ ने अबतक इस बात की पुष्टि नहीं की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *