टेलीविजन सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के लीड एक्टर मोहसिन खान (Mohsin Khan) बीते काफी दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं।

मोहसिन ने गुजरे दिनों ही राजन शाही के इस शो को अलविदा कह दिया है। एक्टर ने सीरियल के आखिरी एपिसोड की शूटिंग की थी, जिसे देख सभी इमोशनल हो गए। मोहसिन खान अपने लेटेस्ट वीडियो में कभी वीडियो गेम खेलते हुए दिख रहे हैं तो कभी टेबल पर उछल-कुद करते नजर आए हैं। इस दौरान एक्टर ने लाइट ब्लू कलर की शर्ट के साथ न्यूड कलर की पैंट पहन खूब स्वैग बिखेरा है।

एक्टर के वीडियो पर एक महिला फैन ने कमेंट कर लिखा है,’वाह मोमो…आप बेहद स्टनिंग लग रहे हैं, जितनी तारीफ करो कम है।’ दूसरे ने तारीफ के साथ ही सवाल पूछते हुए लिखा है,’आप इतने क्यूट क्यों हो?’ वहीं, एक अन्य ने लिखा,’मैं आपकी फैन तब तक रहूंगी, जब तक है जान…जब तक है जान।’ बाकियों को भी मोहसिन की तारीफ करते और दुआएं देते हार्ट और फायर वाला इमोजी ड्रॉप करते देखा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *