सलमान खान के शो बिग बॉस 15 का जब से प्रीमियर हुआ है तब से ये शो सुर्खियों में बना हुआ है. बिग बॉस के इस सीजन में कभी लड़ाई-झगड़ा, कभी रोमांस, तो कभी सलमान खान का कंटेस्टेंट को फटकार लगाना खूब चर्चा में बना हुआ है. अब इस शो के नाम एक नया विवाद जुड़ चुका है और वो है कॉपी करने का.

बता दें कि इस पोस्ट के कैप्शन में बताया गया है कि बिग बॉस 15 के घर में जो गुलाबी फ्लेमिंग नजर आ रहा है वह फ्लोरिडा के टाम्पा इंटरनेशल एयरपोर्ट के फ्लेमिंगो की कॉपी बताई जा रही है. बता दें कि मैथ्यू माजोटा ने एयरपोर्ट के गुलाबी फ्लेमिंगो को क्रिएट किया है.

सोशल मीडिया पर जैसे ही इस पोस्ट को शेयर किया गया, यह वायरल होने लगा. उसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने बिग बॉस 15 के सेट डिजाइनर को ट्रोल करना शुरू कर दिया. इसके अलावा टाम्पा इंटरनेशल एयरपोर्ट पर स्थित फ्लैमिंगो की फोटोज भी लगातार शेयर हो रही हैं. मालूम हो कि हर साल की तरफ इस बार भी बिग बॉस के सेट को ओमंग कुमार ने ही तैयार किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *