धर्म परिवर्तन के एक मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक नर्सिंग होम संचालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह रैकेट के जरिए लड़कियों को फंसा कर धर्म परिवर्तन करा निकाह करता है और फिर उन्हें छोड़ देता है। एक नाबालिग पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।

हाल में जीटी रोड स्थित नर्सिंग होम में धर्म परिवर्तन का रैकेट चलाए जाने का मामला सामने आया था। नर्सिंग होम संचालक जुनैद को नेटवर्क का सरगना बताया गया था। मंगलवार को एक पीड़िता ने पुलिस से नर्सिंग होम संचालक पर धर्म परिवर्तन करा निकाह करने और बाद में उसे छोड़ देने की शिकायत की।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने मामले की जांच पड़ताल कर नर्सिंग होम और घर में छापेमारी की। अंततः पुलिस ने डा. जुनैद को हाता चांद खां, बाकरगंज से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ धर्म परिवर्तन कराए जाने, दुष्कर्म, अपहरण व पॉक्सो सहित कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। कई अन्य लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है, जल्द बाकी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *