समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन पर निशाना साधा और कहा कि भाजपाइयों ने इस एयरपोर्ट की एक ईंट तक नहीं लगाई है.

अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन को लेकर तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपाइयों ने इस एयरपोर्ट की एक ईंट तक नहीं लगाई, अब सपा के कामों का उद्घाटन करने के लिए कैंची, फीता, माला और मिठाई लेकर आ गए हैं.

अखिलेश ने लिखा कि भाजपाई ये याद रखें कि ‘पायलट बनने से प्लेन आपका नहीं हो जाता, और ये भी कि जिस रनवे से आप उड़ान भर रहे हैं उसकी जमीन ‘किसी और’ ने तैयार की थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत बौद्ध समाज की आस्था-श्रद्धा का केंद्र है. आज कुशीनगर दुनिया से जुड़ गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *