मेरठ, 21 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के मेरठ में चोरी के वाहन काटने वाले कबाड़ियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है पुलिस ने बुधवार को सोतीगंज के हिस्ट्रीशीटर कबाड़ी हाजी गल्ला के दो मकान और एक गोदाम को जब्त कर लिया। ढोल बजवाकर मुनादी कराने के बाद सील लगा दी। पुलिस का दावा है कि मकान और गोदाम की कीमत करीब पांच करोड़ रुपए है। पुलिस ने ये भी ऐलान किया है कि जो भी गल्ला की संपत्ति के बारे में बताएगा, उसे इनाम दिया जाएगा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सोतीगंज में चोरी के वाहन काटने वाले 150 कबाड़ियों की लिस्ट तैयार है। गल्ला के बाद इन कबाड़ियों पर शिकंजा कसा जाएगा। वहीं, जीएसटी विभाग ने सोतीगंज के सभी कबाड़ियों का रजिस्ट्रेशन करने की बात कही है, जिसमें पुलिस पूरा सहयोग करेगी।

गोरखपुर से संजय कुमार

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *