उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर के रोजा अर्जुन मोहल्ले में गुरुवार देर रात दोमंजिला मकान ढह गया। मलबे में 13 लोग दब गए, जिनमें पांच की मौत हो गई। सभी शव निकाल लिए गए।  छह घायलों को  अस्पताल पहुंचाया गया। मलबे में फंसे दो लोगों की तलाश देर रात तक जारी थी।

मोहल्ले में कमरुद्दीन का दो मंजिला  मकान अर्से से जर्जर स्थिति में था। देर रात खाना खाने के बाद परिवार के13 सदस्य कमरों में  सोने चले गए। करीब 11बजे मकान अचानक ढह गया। मकान में मौजूद सभी लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से 11  लोगों को मलबे से बाहर निकाला। तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी।

 

छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव की टीम मलबे में दबे दो लोगों की तलाश में जुटी रही। हादसे में मृत लोगों 68 वर्षीय अजीमुल्ला, 50 वर्षीय साजिदा बानो, 12 वर्षीय वजीउद्दीन, आठ वर्षीय मोहम्मद कैफ और चार साल की एक अन्य बच्ची शामिल है।  घायल चांदनी (12), हेरा (10), आसुसिदीन (20) , सन्नो (60), स्नेहा (14) समेत छह का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार, शहर कोतवाल समेत कई थाने व चौकी की पुलिस तथा चौकी प्रभारी भी देर रात पहुंच गए।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *