ए के सिंह संवाददाता

औरैया, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती_वन्दना_यादव जी के प्रथम औरैया जिला आगमन पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में बहुत ही शानदार स्वागत -सम्मान किया गया। महिला समाजवादी नेताओ ने वर्तमान सरकार पर लगाये गम्भीर आरोप,महिलाएं सुरक्षित नहीं, बच्चों की शिक्षा नही,अधिकारी मस्त,व्यवस्था पस्त, सरकार गुमराह करने में व्यस्त,और बताया महिलाओं की जो आज राजनीति में व देश के हर क्षेत्र में जो भागीदारी है वो हमें अधिकार संविधान से मिले,इसलिए हम सभी महिलाएं अपने सम्मान के लिए2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे, ओर प्रियंका शाक्य ने बताया हर समाज की महिलाओं की शिक्षा के द्वार ज्योतिवा राव फुले व उनकी जीवन संगनी सावित्री बाई फुले व बाबा साहब अम्बेडकर ने खोले।जिन्हें समाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष राजवीर यादव की देख रेख में सम्पन्न हुआ, शैलेंद्र अंबेडकर जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा इस मौके पर मालती गौतम, प्रियंका शाक्य,रश्मि,रानी,सुमन दिवाकर, सर्वेश कुमारी गुप्ता,उषा दोहरे,अंजली अवस्थी, वीना सिध्दार्थ,निर्मला प्रजापति,पल्लवी पाल, रेखा वर्मा,धनदेवी,रचनासिह, रामा पाल, कमरून निशा,अनीता ओम बाथम,सुमन देवी,आदि सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में पधार कर विचार सुने व विचार रखे

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *