Sunday , October 20 2024

खंड अधिकारी रामनगर ने बहरामघाट के बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को बाटी राहत सामग्री

 

*रामनगर/बाराबंकी
माधव संदेश:-बाराबंकी की तहसील रामनगर के अंतर्गत विकासखंड अधिकारी अमित त्रिपाठी की अध्यक्षता में बहरामघाट के तराई क्षेत्र के बाढ़ से पीड़ित गांवों में आज कोरिनपुरवा, परसादीपुरवा, में लाई चना,केला,बिस्कुट, व पूड़ी सब्जी अचार का वितरण बाढ़ में फसे लोगो को खंड अधिकारी व ग्राम सचिव के द्वारा वितरित किया गया है।
खंड अधिकारी से जब संवाददाता ने बात की तो उन्होंने बताया अब बाढ़ रुकी हुई है पानी कम हो रहा है,उन्होंने कहा सभी ग्राम सचिव को तैनात किया गया है।GRS सफाईकर्मी की टीम लगा दी गई है।बीती रात्रि में भी खाने के पैकेट हमने स्वयं बाटे है।और बताया प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है।सोलर लाइट ग्रामीणों को देने की व्यवस्था की जा रही है।मिट्टी का तेल उपलब्ध नही हो पा रहा है।
कहा बाढ़ पर अब पूरी तरह से नियंत्रण है।अमित त्रिपाठी ने कहा रामनगर बहरामघाट के कोरिनपुरवा पानी से चारो तरफ घिरा है।नाव से जाने पर ही वहाँ पर पहुचा जा सकता है।उन्होंने बताया वहाँ कुल 40 परिवार है सभी सदस्य सुरक्षित है। नाश्ते का वितरण कराया जा रहा।दोपहर दो बजे के बाद खाने की भी व्यवस्था की गई है। बाढ़ राहत सामग्री बाटने में उपस्थित एडीओ पंचायत, लेखपाल, प्रधान , सचिव सहित सभी स्टाफ नाव से राहत सामग्री देने पहुँचे है। कोई अस्वस्थ नही है। नरेगा द्वारा निर्मित खड़ंजा ऊचाई पर होने के कारण बंधे का काम कर रहा है। रात्रि मे कुछ लोग इसी पर विश्राम भी करते है। कल से आज के बीच मे लगभग एक से डेढ़ फिट पानी घट गया है।
*रिपोर्ट:-कृष्ण कुमार शुक्ल/प्रभारी बाराबंकी*