कोरोना काल मे सक्रियता व फ़िरोज़ाबाद में बेहतर पुलिसिंग को लेकर किया सम्मानित

फिरोजाबाद । जनपद फिरोजाबाद में बेहतर पुलिस व्यवस्था देने, पत्रकारों का सहयोग करने, अपराधों पर रोकथाम लगाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फ़िरोज़ाबाद अशोक कुमार शुक्ला को पगड़ी, अंगवस्त्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला द्वारा जिले में आपराधिक मामलों पर लगाम लगाकर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके अलावा कोरोना काल में आक्सीजन गैस की आपूर्ति के लिए पुलिस की सक्रियता व शांति व्यवस्था, जिले के तमाम अपराधियों को जेल भेजने, जनपद की पुलिस द्वारा पत्रकारों का सहयोग करने, जिले की पुलिस द्वारा पुलिस मित्र की तरह कार्य करने को लेकर आज इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत के पदाधिकारियों ने एसएसपी को सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह, राजीव यादव मंडल अध्यक्ष, विनीत कुमार सचिव कानपुर मंडल, कृष्णा राजपूत मौजूद थे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *