पुलिस ने शव का पंचनामा भर भिजवाया पोस्टमार्टम हाउस

बिछवां/मैनपुरी-   थाना क्षेत्र के गांव दूलापुर खिरिया में एक मासूम बालक की तालाब गड्ढा में डूब कर मौत हो गई और परिवार में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव दुल्हापुर खिरिया निवासी देवेश कुमार लोधी का 2 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु घर के बाहर खेत के किनारे खेल रहा था। मंगलवार 9:00 बजे के लगभग उसका बालक खेलते खेलते गायब हो गया। परिवार के लोगों ने काफी तलाशा लेकिन वह कहीं नहीं मिला। परिवार के लोगों का मानना था कि बच्चे को कोई उठा ले गया है। आसपास तलाशा लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिला। बाद में  गड्ढा  तालाब मैं तलाशा तो उसका शव तालाब में पड़ा था। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। देवेश का एक पुत्र  बड़ा कृष्णा जो बुआ के घर रहता है। मां मंजू देवी का रो रो कर बुरा हाल है। मंजू देवी भी चलने फिरने में असमर्थ में बीमारी के कारण घर में ही लेटी रहती है। पुत्र की मौत की खबर सुनने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक राजीव कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *