गोवर्धन। गोवर्धन विधान सभा के अंतर्गत आने वाले गांवों में बे-मौसम बारिश होने के कारण किसानों की फसल नष्ट हो गई थी। गोवर्धन विधान सभा के विधायक, उपजिलाधिकारी, कृषि अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह द्वारा मंगलवार को असमय हुई बारिश से किसानों की बर्बाद हुई फसलों का निरीक्षण किया।

गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आन्यौर, ग्राम नगला अख्खा, ग्राम भगौसा, गोवर्धन पर आदि गांवों के खेतों में जाकर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित किसानों के साथ बैठकर उनका दर्द बांटा। क्षेत्र में बीते दिनों लगातार हुई वर्षा से धान की फसल के साथ—साथ अन्य फसलों का भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय विधायक, एसडीएम, कृषि अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ फसल का जायजा लिया।

क्षेत्र में बीते 17-18 अक्टूबर को अचानक क्षेत्र में जमकर बारिश हुई थी। जिस कारण से किसानों की धान की फसल के साथ साथ आलू, सरसों आदि फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश से पहले ही धान की फसल खेतों में कटी हुई पड़ी थी। जो किसान उठाने वाले थे, लेकिन बरसात होने के कारण नहीं उठा पाए। जिससे किसान की फसल नष्ट हो हो गई। उक्त मामले में विधायक ने मौके पर जाकर नष्ट हुई फसलों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दूरभाष द्वारा नष्ट हुई फसलों की जांच पड़ताल कराने के निर्देश दिए। विधायक और एसडीएम ने क्षेत्र में सभी राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दे दिए कि क्षेत्र में जिन किसानों की फसल बारिश के कारण नष्ट हो गई है उनका आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर तहसील में प्रेषित करें। जिससे प्रत्येक किसान को नष्ट हुई फसल के हिसाब से हुए नुकसान का जल्दी मुआवजा दिया जा सके। जिससे किसानों को हुए भारी नुकसान की भरपाई हो सके। निरीक्षण के दौरान विधायक, एसडीएम, कृषि अधिकारी, सियाराम शर्मा, श्याम सुंदर, ठाकुर परशुराम सिंह, हरबान सिंह, ओमप्रकाश,विष्णु, अंकित भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों किसान लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट / प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *