कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव में बुधवार को तड़के तीन बजे के करीब एक शराबी पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का गला काट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद शराबी पति, पत्‍नी के शव के पास घर पर ही बैठा रहा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा।

मिली जानकारी के अनुसार हाटा कोतवाली के पड़री के टोला मैनपुरवा में बुधवार की सुबह तीन बजे शराबी पति रामसिंह ने अपनी पत्नी रीता देवी (उम्र 38 वर्ष) को कमरे में बंद कर कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्यारा राम सिंह आये दिन नशे की हालत में रहता था। इसका पत्नी अक्सर विरोध किया करती थी। मंगलवार की शाम भोजन करने के बाद राम सिंह ने अपने चार बच्चों को मकान के दूसरे कमरे में सुला दिया। 80 वर्षीय बुजुर्ग पिता मकान के अन्य हिस्से में सोये हुए थे। राम सिंह ने रात को लगभग तीन बजे के करीब अपनी पत्नी रीता देवी (उम्र 38 वर्ष) की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह खुद घर पर ही मौजूद रहा।

 

सुबह उठे बच्चों को घटना की जानकारी हुई तो वे जोर-जोर से रोने लगे। उनकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ रीता देवी का शव कमरे में पड़ा हुआ था । बगल में खून से सनी कुल्हाड़ी भी थी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने हाटा कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर पर मौजूद हत्यारे पति राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक रीता देवी के के दो पुत्री और दो पुत्र हैं। मां की हत्‍या और पिता के जेेल जाने की वजह से चारों बच्‍चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *