टी20 विश्व कप (T-20 World Cup) में आज भारत न्यूजीलैंड के बीच धुआंधार मैच होने वाला है. यह मैच ही ग्रुप बी में सेमीफाइनल के लिए जाने वाली टीम की तस्वीर काफी हद तक साफ कर देगा.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप के सुपर 12 का यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा, जबकि खेल शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई में टीम इंडिया इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में पिछले 18 साल से चली आ रही हार का सिलसिला खत्म करना चाहेगी. दूसरी तरफ केन विलियमसन (Kane Williamson) की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड भी टी20 विश्व कप में पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के हिंदी और अंग्रेजी चैनलों पर किया जाएगा. आप स्टार स्पोर्ट्स वन, स्टार स्पोर्ट्स वन एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर मैच का लुत्फ उठा सकेंगे. इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *