यूएई में खेले जा रहे आईसीसी टी20 विश्व कप का खुमार इस समय पूरे क्रिकेट जगत पर छाया हुआ है। जहां एक से एक रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक दिग्गज कप्तान ने संन्यास का फैसला कर हर किसी को चौंका दिया है।

आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 का सफर जारी है इसी बीच अफगानिस्तान टीम के पूर्व कप्तान अस्गर अफगान ने अचानक ही संन्यास का ऐलान कर दिया है। अस्गर अफगान ने 33 साल की उम्र में ही क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बना लिया है।

अफगानिस्तान की टीम के लिए लंबे समय तक कप्तानी करने वाले अस्गर अफगान ने टी20 विश्व कप के बीच अचानक ही शनिवार को एक ट्वीट के माध्यम से संन्यास की जानकारी दी।

जिसमें उन्होंने बताया कि वो रविवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच में अपना अंतिम मुकाबला खेलेंगे।धोनी ने अपनी कप्तानी में जहां 41 मैच जीते हैं तो वहीं अफगान ने अफगानिस्तान को 52 में से 42 मैचों में जीत दिलाई है। साथ ही उन्होंने 59 वनडे मैचों में 34 मैच में अफगानिस्तान को अपनी कप्तानी में जीत दिलाई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *