जसवंतनगर। क्षेत्र में विचित्र बुखार से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कारण धरबार गांव के एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके परिवार के अन्य सदस्य भी बुखार से पीड़ित बताए गए हैं।
धरबार गांव के 70 वर्षीय वृद्ध शिव शंकर सिंह कुशवाहा उर्फ मुन्ना सिंह पुत्र रामदयाल कुशवाहा को पिछले 10 दिन से बुखार आ रहा था। स्थानीय स्तर पर इलाज कराया और थोड़ा आराम भी हुआ लेकिन बीती शाम दोबारा तेज बुखार आने के कारण सुबह उन्हें परिजन इटावा लेकर पहुंचे जहां स्थिति खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया था वहां सुबह 10 बजे करीब इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी मीना देवी भी पिछले कुछ समय से बुखार से पीड़ित हैं। उनका बेटा राजकुमार व दो बेटियां लक्ष्मी और निशा भी पिछले दो सप्ताह से विचित्र बुखार से पीड़ित हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *