प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। आज जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में 2 सितंबर को राजौरी जम्मू कश्मीर में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद वीरपाल सिंह के आश्रित पुत्र चमन प्रताप निवासी ग्राम भग्गी पुरवा मौजा खड़कपुर बिलंदापुर पोस्ट नादेमऊ तहसील तिर्वा को शासन के निर्देशों के अनुपालन में गठित समिति की संस्तुति के उपरांत नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
जिलाधिकारी ने चमन प्रताप की नियुक्ति कलेक्ट्रेट रेगुलर अधिष्ठान में कनिष्ठ सहायक पद पर 20000 ग्रेड पर की एवं चमन प्रताप को पूर्ण तन्मयता व ईमानदारी से कार्य किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र कम्प्यूटर टाइपिंग में दक्षता हासिल करने हेतु प्रयास करते हुये अपने उत्तरदायित्वों का अपने पिता के अनुरूप पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से पालन करते हुए करें।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *