प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। जिला गंगा समिति कन्नौज के निर्देशन में नेहरू युवा केन्द्र कन्नौज के सहयोग से गंगा उत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन गुगरापुर ब्लाक की ग्राम पंचायत राजुपुर में गंगा घाट के किनारे गंगा दूत एवम स्वयं सेवियों के द्वारा श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसके बाद गंगा ग्राम राजूपुर में गंगा रन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा व गुगरापुर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी अमित सिंह, एवं नमामि गंगे जिला परियोजना अधिकारी अजय त्रिपाठी व मुख्यमंत्री सुरक्षा कार्यक्रम के जिला समन्वयक विवेक कुमार सैनी भी मौजूद रहे।
आयोजित गंगा रन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में गोविंद महादेव सेवा समिति इंटर कॉलेज के बच्चो ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। कॉलेज के प्रबंधक महेश चंद्र यादव ने बच्चो का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के आयोजन में नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवी प्रदीप कुमार व प्रतीक्षा कटियार का योगदान सराहनीय रहा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *