उत्तराखंड की बेटी का हुनर इस दीपावली पर कई देशों में जगमगाएगा। वर्ष 2007 में मिस उत्तराखंड का खिताब अपने नाम करने वाली स्वाति सेमवाल को वेब-सीरीज में मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बुधवार को रिलीज हुई 10 एपिसोड वाली वेब सीरीज में स्वाति दमदार भूमिका में नजर आएंगी। इसे लेकर दून में उनका पूरा परिवार उत्साहित है।

बरेली की बर्फी और फन्ने खां फ़िल्म में एक्टर राजकुमार राव के अपोजिट काम करने वाली स्वाति मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के थान गांव की रहने वाली हैं। उनकी स्कूलिंग देहरादून के मार्शल स्कूल से हुई है।

लंबे समय बाद उन्हें लीड रोल के लिए एक दमदार महिला का किरदार मिला। फोन पर हुई बातचीत में स्वाति ने बताया कि वे रिलीजिंग के दौरान उत्तराखंड आना चाहती थीं, लेकिन व्यस्तता के कारण नहीं आ पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *