इटावा आज दीपावली त्यौहार के उपलक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री जयप्रकाश सिंह द्वारा कस्बा भरथना में वृद्ध आश्रम में जाकर वृद्धों को दीपावली के उपहार स्वरूप शॉल, मिठाइयां, फल इत्यादि का वितरण कर उनके साथ दीपावली की खुशियों को बांटा । वृद्ध आश्रम में उपस्थित समस्त बुजुर्गों द्वारा इस अवसर पर प्रसन्नता जाहिर की गई एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा महोदय का धन्यवाद व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा, क्षेत्राधिकारी भरथना एवं वृद्ध आश्रम के संचालक उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *