भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने प्रदेश संगठन की वाराणसी में होने वाली बैठक के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी हैं। वाराणसी के बड़ालालपुर स्थित टीएफसी सभागार में होने वाली प्रदेश संगठन की बैठक के स्थान परिवर्तन पर भी मंथन किया जा रहा है।

टीएफसी के साथ ही हरहुआ स्थित गोकुलधाम में बैठक कराने पर विचार किया जा रहा है। 12 नवंबर को प्रदेश संगठन की बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

प्रदेश संगठन की बैठक के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही प्रदेश विधानसभा चुनाव समिति के प्रदेश प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शिरकत करेंगे। इसमें प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी के अलावा संगठन स्तर से जिलों के प्रभारी शामिल होंगे।

पार्टी के पदाधिकारियों की मानें तो हरहुआ स्थित गोकुलधाम में भाजपा की ओर से विभिन्न बैठक, सम्मेलन व कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। गृहमंत्री यहां पहले भी कई बैठकों को संबोधित कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *