यूपी सरकार में पूर्व मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर जुबानी हमला किया है।

राजभर ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जमीन में दफ़न कर दूंगा और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनवाऊंगा। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी में पिछड़े नेताओं को भी चुनौती दी और कहा कि किसी पिछड़े को मुख्यमंत्री बनाने की मांग करके दिखाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि बीजेपी ने 2017 में पिछड़ा सीएम बनाने की बात कही थी, लेकिन उत्तराखंडी को सीएम बना दिया और केशव मौर्य देखते ही रह गए।

राजभर ने आगे बोलते हुए कहा कि बीजेपी में जितने भी पिछड़े लोग हैं, पीएम मोदी और अमित शाह से मिलकर मांग करें कि यूपी में किसी पिछड़े को सीएम पद के लिए घोषित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *