भारतीय क्रिकेट टीम ने नामीबिया को आखिरी ग्रुप मुकाबले में हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का अपना सफर समाप्त किया। इस विश्व कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही टीम इंडिया 9 साल में पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में पहुंचने में नाकाम रही।

बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए वीडियो में रवि टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ जोशीले अंदाज में बात करते दिखे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘यह टीम दुनिया के बेहतरीन टीमों में से एक है।’

उन्होंने कहा, ‘एक टीम के रूप में आप लोगों ने जिस तरह से खेला है, वह मेरी उम्मीदों से अधिक है। पिछले कुछ वर्षों में, आप दुनिया भर में सभी प्रारूपों में खेले और सभी को मात दी। यह आपको उन महान टीमों में से एक बनाता है जिन्होंने यह खेल खेला है। न केवल एक महान भारतीय क्रिकेट टीम। यह उन महान टीमों में से एक के रूप में गिनी जाएगी, जिन्होंने सभी प्रारूपों में पांच-छह वर्षों में खेला है और परिणाम देखने को भी मिल रहे हैं।’

टीम की तारीफ करते हुए रवि ने कहा, जीवन यह नहीं है कि आप क्या हासिल करते हैं, यह इस बारे में है कि आपने क्या हासिल किया है। इसलिए पिछले दो सालों में आप जिस चीज से गुजरे हैं और कोविड की बाधाओं को पार किया, वह खास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *